लुधियाना में उद्योग जगत की आवाज: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के समक्ष उठे व्यापार और उद्योग से जुड़े अहम मुद्दे
Punjab Hotmail, लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ लुधियाना में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में पंजाब के व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े प्रमुख मुद्दों, चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उद्योगपतियों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश में उद्योग और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए अपने सुझाव एवं मांगें राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखीं।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, विधायक अश्विनी शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी, राज्यसभा सांसद एवं उद्योगपति राजिंदर गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ पंजाब के अध्यक्ष रविंदर धीर सहित पंजाब भर के प्रमुख उद्योगपति और कारोबारी संगठन मौजूद रहे।
बैठक के दौरान उद्योग जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और पंजाब में निवेश, रोजगार सृजन तथा व्यापारिक माहौल को मजबूत बनाने को लेकर सुझाव साझा किए गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उद्योगपतियों की बातों को गंभीरता से सुना और उनके सुझावों को उचित मंच तक पहुंचाने का भरोसा दिया।
