Breaking NewsChandigarhCityCrimeFeaturedJalandharPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में देर रात फायरिंग से दहशत: होम्योपैथिक क्लिनिक को बनाया निशाना, पुलिस CCTV खंगाल रही!

Spread the love

#Jalandhar #FiringIncident #CrimeNews #PunjabNews #JalandharPolice #BreakingNews #DailyTVNews

Punjab Hotmail, जालंधर। शहर में एक बार फिर गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक पर देर रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह जब आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे तो पुलिस पहले से मौजूद थी और संबंधित क्लिनिक को बंद करवा दिया गया था।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि क्लिनिक का शटर खुला हुआ था और अंदर का शीशा टूटा मिला, जिससे फायरिंग की आशंका और मजबूत हो गई।

हालांकि गोलीबारी किस समय हुई और इसके पीछे क्या कारण थे, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। थाना डिवीजन नंबर-8 के एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही तथ्य सामने लाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *