Water Dispute: BBMB मामले में पंजाब सरकार को हाईकोर्ट से झटका, यहां जाएं; अब ऑप्शन क्या!
#WaterDispute #BBMB #PunjabGovernment #Haryana #HighCourt #Chandigarh #PunjabNews #BreakingNews
पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़/रोपड़। Chandigarh में बीबीएमबी जल विवाद को लेकर पंजाब सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी दिए जाने के Bhakra Beas Management Board (BBMB) के आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका अदालत ने खारिज कर दी।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा कि इस मुद्दे पर पहले ही निर्णय सुनाया जा चुका है और उसी आदेश के तहत पंजाब सरकार अपना पक्ष केंद्र सरकार के समक्ष रखे।
अदालत ने मामले में दोबारा हस्तक्षेप से इंकार कर दिया। पंजाब सरकार का आरोप था कि बीबीएमबी ने अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन करते हुए हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने का आदेश दिया और राज्य की आपत्तियों पर उचित विचार नहीं किया गया।
हालांकि कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए केंद्र स्तर पर समाधान की राह सुझाई।
