NSA हटते ही अमृतपाल सिंह को पंजाब लाने की तैयारी: डिब्रूगढ़ जेल पहुंची पुलिस, इस दिन आएंगे!
AmritpalSingh #NSA #PunjabNews #AjnalaCase #DibrugarhJail #WarisPunjabDe #BreakingNews
पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़/अमृतसर। Amritpal Singh को असम की Dibrugarh Jail से पंजाब लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) हटाए जाने के बाद जिला देहात पुलिस की टीम डिब्रूगढ़ पहुंच चुकी है।

अब उन्हें विभिन्न आपराधिक मामलों में अदालत के समक्ष पेश कर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सबसे प्रमुख मामला Ajnala थाने पर हुए हमले से जुड़ा है, जहां समर्थकों के साथ घेराव और टकराव की घटना के बाद कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
इसके अलावा भी अमृतपाल सिंह के खिलाफ अन्य मामलों में जांच जारी है।अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अलग-अलग अदालतों में पेश किया जाएगा।
सुरक्षा कारणों से पंजाब लाने और पेशी के दौरान विशेष इंतजाम किए जाने की संभावना है।एनएसए के तहत हिरासत के कारण अब तक नियमित ट्रायल आगे नहीं बढ़ पाया था, लेकिन अब अदालत में सुनवाई शुरू होने से मामलों में तेजी आने की उम्मीद है।
