AdministrationBreaking NewsChandigarhCityDelhiElectionsFeaturedJalandharPoliticsअमृतसरइलेक्शनउत्तर प्रदेशकपूरथलाचंडीगढ़जालंधरदेश-विदेशनई दिल्लीपंजाबपटियालाबठिंडाराजनीति समाचारराज्य समाचारलुधियानासाहिबजादा अजीत सिंह नगरहोशियारपुर

Punjab Politics: कांग्रेस में सियासी हलचल: बघेल के साथ चन्नी गुट की अहम बैठक शुरू, वड़िंग की गैरमौजूदगी और बयान से सियासी पारा चढ़ा!

Spread the love

Punjab Hotmail, चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच शनिवार को राणा गुरजीत सिंह के आवास पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक शुरू हो गई।

बैठक से पहले पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, “तेल देखेंगे और तेल की धार, फिर अगला फैसला लेंगे।” चन्नी के इस बयान ने बैठक के एजेंडे और संभावित राजनीतिक फैसलों को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया।

बैठक में शामिल होने के लिए चरणजीत सिंह चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, संगत सिंह गिलजियां, भारत भूषण आशू, परगट सिंह, वरिंदर सिंह पाड़ा, अरुण चौधरी, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, कुलदीप सिंह काका ढिल्लों समेत कई वरिष्ठ नेता राणा गुरजीत के आवास पहुंचे।

बाद में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव इंचार्ज सूरज ठाकुर और दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक से पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि “अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रदेश अध्यक्ष हैं, उन्हें बुलाने की क्या जरूरत है, वे खुद बैठक में आ सकते हैं।”

वहीं राजा वड़िंग ने कहा कि उन्हें बैठक का कोई निमंत्रण नहीं मिला, लेकिन यह बैठक पंजाब कांग्रेस में बगावत नहीं बल्कि पार्टी की एकजुटता के लिए है, क्योंकि इसमें राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल मौजूद हैं।

उधर परगट सिंह ने भी स्पष्ट किया कि इसे बगावत नहीं कहा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल विचारों में भिन्नता का मामला है और सभी वरिष्ठ नेताओं की चर्चा के बाद पार्टी के हित में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *