AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCourtCrimeJalandharजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर बार एसोसिएशन का एलएडीसी नीति के खिलाफ आंदोलन तेज, ‘नो वर्क डे’ जारी; अवैध वसूली के मुद्दे पर डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर। जिला बार एसोसिएशन, जालंधर ने एलएडीसी (Legal Aid Defence Counsel) नीति के विरोध में अपना ‘नो वर्क डे’ लगातार जारी रखा।

इस दौरान बार एसोसिएशन के प्रधान आदित्य जैन, एडवोकेट और सचिव रोहित गंभीर, एडवोकेट ने कहा कि अब तक NLSA और Punjab Legal Services Authority (PLSA) की ओर से बार की मांगों पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। ऐसे में आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो जालंधर न्यायालय परिसर में कार्यरत एलएडीसी डिफेंस काउंसिल, जो बार एसोसिएशन के सदस्य भी हैं, उन्हें अदालत में काम नहीं करने दिया जाएगा और बार के नियमों के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बार पदाधिकारियों ने बताया कि सोमवार से पहले संयुक्त कार्रवाई समिति, पंजाब की वर्चुअल बैठक होगी, जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी।

इस दौरान बार एसोसिएशन ने उपायुक्त कार्यालय, जालंधर में बैंकों की Equitable Mortgage के पंजीकरण से जुड़े एक गंभीर मुद्दे को भी उठाया।

प्रधान आदित्य जैन और सचिव रोहित गंभीर ने आरोप लगाया कि तहसीलदार कार्यालय में एक निजी ठेकेदार बिना किसी कानूनी प्रावधान के लोगों की जबरन ग्रुप फोटो खिंचवाकर ₹200 से ₹400 तक वसूल रहा है।

इतना ही नहीं, फोटो न खिंचवाने वालों के दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए सुविधा केंद्र में टोकन तक जारी नहीं किए जाते और सरकारी कर्मचारियों पर भी दबाव बनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी जिलाधिकारी, जालंधर को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसलिए सोमवार को जिला बार एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर इस कथित अवैध वसूली और जबरन फोटो खिंचवाने की प्रथा को तत्काल बंद कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान गुरमेल सिंह लिद्दड़, राज कुमार भल्ला, वरिष्ठ उपप्रधान राम छाबड़ा, संयुक्त सचिव साहिल मल्होत्रा, कनिष्ठ उपप्रधान सूरज प्रताप सिंह, सहायक सचिव सोनालिका, कार्यकारिणी सदस्य पारस चौधरी, प्रभू धीर, विजय मिश्रा, मेहुल खन्ना, अमानत, नेहा, पायल, रतन धुआ,

राकेश धीर, अमरेंद्र थिंद, वी.के. सेरीन, संजीव बांसल, अशोक कुमार शर्मा, निखिल शर्मा, जगतपाल मैनी, नवजोत सिंह, पुरुषोत्तम कपूर, राजेश वर्मा, मधु रचना, सन्नी कुमार, मोहित, नेहा, रवीना, बलदेव प्रकाश रल और नवतेज सिंह मल्हास सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *