AdministrationAmritsarBarnalaBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityDelhiElectionsFeaturedGovernmentIndiaJalandharMohaliPoliticsSangrurअमृतसरइलेक्शनगुरदासपुरचंडीगढ़जालंधरतरनतारननई दिल्लीनगर निगम/परिषद चुनावपंचायत चुनावपंजाबपटियालापठानकोटफगवाड़ाफतेहगढ़ साहिबफरीदकोटफिरोजपुरफीचर्सबटालाबठिंडामोगाराज्य समाचाररोपड़लुधियानाशहीद भगत सिंह नगरश्री आनंदपुर साहिबसंगरूरसाहिबजादा अजीत सिंह नगरहोशियारपुर

पंजाब में 25 जून से शुरू होगी वोटर लिस्ट की बड़ी जांच: चुनाव से पहले SIR… इस दिन आएगी अंतिम मतदाता सूची! पढ़ें

Spread the love

#Punjab #VoterList #ElectionCommission #PunjabNews #BreakingNews #VoterID #ElectionUpdate #PunjabElection #AninditaMitra #BLO #Chandigarh #IndiaNews #TrendingNews #PunjabUpdate #Mansa #VotingRights

घर-घर पहुंचेंगे BLO, 83.69% प्री-मैपिंग पूरी; चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़/जालंधर। Punjab में मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया 25 जून से शुरू होने जा रही है। Election Commission of India द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के बाद चुनाव विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

राज्य में अब तक 83.69 फीसदी प्री-मैपिंग का काम पूरा हो चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी Anindita Mitra ने बताया कि इस अभियान के तहत बीएलओ (Booth Level Officers) घर-घर जाकर मतदाताओं से एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाएंगे।

इसके लिए 24,453 बीएलओ, 2,476 सुपरवाइजर, 117 ईआरओ और 234 एईआरओ की टीमें तैनात की गई हैं।

25 जून से 24 जुलाई तक चलेगा घर-घर सर्वे

एसआईआर प्रक्रिया के तहत 25 जून से 24 जुलाई तक बीएलओ मतदाताओं के घर पहुंचेंगे। हर बीएलओ को औसतन 300 घर और करीब 1200 मतदाता सौंपे गए हैं।

इसके बाद 31 जुलाई को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। दावे और आपत्तियां 30 अगस्त तक ली जाएंगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर को जारी होगी।

ग्रामीण इलाकों में तेज काम, मानसा सबसे आगे

पंजाब में 2 करोड़ 14 लाख से अधिक मतदाताओं में से करीब 1 करोड़ 79 लाख लोगों की प्री-मैपिंग पूरी हो चुकी है। ग्रामीण इलाकों में 89.58 फीसदी और शहरी क्षेत्रों में करीब 73 फीसदी काम पूरा हुआ है।

Mansa जिले में प्री-मैपिंग 93 फीसदी से ज्यादा पहुंच चुकी है।

आधार सिर्फ पहचान का स्रोत, प्रमाण नहीं

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर के दौरान आधार कार्ड को केवल पहचान के स्रोत के रूप में माना जाएगा, पहचान के अंतिम प्रमाण के तौर पर नहीं।

वहीं राजनीतिक दलों से भी अपील की गई है कि वे अपने ब्लॉक लेवल एजेंट नियुक्त करें ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से पूरी हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *