AdministrationBCCIBreaking NewsChandigarhCityCricketDelhiFeaturedIndiaInternationalJalandharMohaliMumbaiPositive NewsSportsजालंधरदेश-विदेशनई दिल्लीपंजाबमुंबईराज्य समाचार

IPL 2026: मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, Jalandhar के इस युवा खिलाड़ी को MI Squads में मिली जगह, ये है बड़ी वजह! पढ़ें

Spread the love

#IPL2026 #MumbaiIndians #KrishBhagat #AtharvaAnkolekar #CricketNews #PunjabCricket #MI #IPLUpdate

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। पांच बार की आईपीएल चैंपियन Mumbai Indians ने आईपीएल 2026 से पहले टीम में अहम बदलाव किया है। स्पिन ऑलराउंडर Atharva Ankolekar चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

उनकी जगह पंजाब के युवा तेज गेंदबाज Krish Bhagat को टीम में शामिल किया गया है।

आईपीएल की ओर से जारी बयान में पुष्टि की गई कि 21 वर्षीय कृष भगत को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर साइन किया गया है।

दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज भगत पंजाब के लिए 7 प्रथम श्रेणी और 9 लिस्ट ए मुकाबले खेल चुके हैं। वह निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं और लिस्ट ए क्रिकेट में अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।

कृष भगत पिछले दो वर्षों से मुंबई इंडियंस के ट्रायल्स का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2026 के डीवाई पाटिल टी20 कप में रिलायंस टीम के लिए खेला और प्री-सीजन के दौरान सपोर्ट बॉलर के रूप में टीम के साथ जुड़े रहे।

टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि भगत गेंदबाजी आक्रमण में संतुलन लाने के साथ अतिरिक्त ऑलराउंड विकल्प भी देंगे।

कृष भगत जालंधर से विधायक और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के भतीजे हैं, जो लगातार क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *