AdministrationBJP PunjabBreaking NewsBusinessCentral GovernmentChandigarhCityCrimeDelhiEducationEnforcement department (ED)FeaturedGadgetsGovernmentIndiaJalandharPoliticsPunjab Governmentजालंधरदेश-विदेशनई दिल्लीपंजाबराजनीति समाचारराज्य समाचार

Breaking: 24 घंटे चली AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग जांच से गरमाई राजनीति!

Spread the love

छापेमारी में क्या मिला, अभी तक ED ने नहीं दी जानकारी; आप ने चुनावी तैयारी बताया… राघव चड्ढा से क्या लिंक!

#Jalandhar #EDRaid #AshokMittal #AAP #PunjabPolitics #MoneyLaundering #LPU #PoliticalWar #PunjabNews

पंजाब हॉटमेल, जालंधर।पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले Ashok Mittal के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की 24 घंटे लंबी छापेमारी ने राज्य की सियासत में हलचल मचा दी है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और Lovely Professional University (LPU) के चांसलर मित्तल के जालंधर और गुरुग्राम समेत कुल 9 ठिकानों पर बुधवार सुबह 7:30 बजे शुरू हुई कार्रवाई गुरुवार सुबह करीब 8:15 बजे समाप्त हुई।

ED की टीमों ने जालंधर स्थित उनके आवास, लवली स्वीट्स, लवली ऑटोज और LPU कैंपस सहित कई परिसरों में दस्तावेजों की गहन जांच की।

सूत्रों के अनुसार, जांच का दायरा मित्तल के साथ-साथ उनके बेटे से जुड़े वित्तीय लेन-देन तक भी फैला हुआ है।

हालांकि ED की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन कार्रवाई को मनी लॉन्ड्रिंग केस से जोड़कर देखा जा रहा है।

सियासत में आरोप-प्रत्यारोप

इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे “मोदी स्टाइल” कार्रवाई बताया और कहा कि भाजपा ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है।

वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री Ravneet Singh Bittu ने पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी को “चोरों की पार्टी” बताया और कहा कि यह “स्वच्छ भारत अभियान के तहत गंदगी की सफाई” है।

राघव चड्ढा एंगल से नया विवाद

घटनाक्रम में नया मोड़ तब आया जब दिल्ली के AAP नेता Saurabh Bharadwaj ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया कि इस छापेमारी के पीछे Raghav Chadha का हाथ हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि 12 दिन पहले ही राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाकर अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी।अब इस पूरे मामले ने पंजाब की राजनीति को और अधिक गरमा दिया है।

आगामी चुनावों से पहले ED की यह कार्रवाई सियासी समीकरणों को किस तरह प्रभावित करेगी, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *