AdministrationAmritsarBreaking NewsChandigarhCityEducationFeaturedGovernmentIndiaJalandharMohaliPositive NewsPunjab Governmentअमृतसरजालंधरतरनतारनदेश-विदेशपंजाबपटियालाबठिंडाराज्य समाचारलुधियानाशिक्षासमाचारसाहिबजादा अजीत सिंह नगरहोशियारपुर

Good News: पंजाब के बेदाग शिक्षकों के लिए सुनहरा मौका! अब बिना ओपन PCS परीक्षा बन सकेंगे प्रशासनिक अधिकारी… जानें कैसे?

Spread the love

प्रिंसिपल, लेक्चरर, हेडमास्टर और BPEO के लिए रजिस्टर-सी भर्ती शुरू

#Punjab #PunjabPCS #PPSC #RegisterCRecruitment #PunjabEducation #TeachersNews #Principal #Lecturer #Headmaster #BPEO #PunjabGovernment #PCSOfficer #EducationDepartment #GovernmentJobs #PunjabJobs #ChandigarhNews #BreakingNews #PunjabUpdates

Punjab Hotmail, चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब के शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रिंसिपल, लेक्चरर, हेडमास्टर और ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर (BPEO) के लिए बड़ी खुशखबरी है।

पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने रजिस्टर-सी कोटे के तहत पंजाब सिविल सेवा (PCS Executive Branch) में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सामान्य ओपन PCS प्रतियोगी परीक्षा नहीं देनी होगी।

📌 कौन कर सकता है आवेदन?

✔️ कन्फर्म प्रिंसिपल✔️ लेक्चरर✔️ हेडमास्टर✔️ BPEO।

उम्मीदवार के पास 1 नवंबर 2025 तक कम से कम 8 वर्ष की नियमित सेवा और बेदाग सेवा रिकॉर्ड होना जरूरी है।

📌 महत्वपूर्ण शर्तें

🔹 आयु 54 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

🔹 स्नातक डिग्री अनिवार्य।

🔹 मैट्रिक स्तर तक पंजाबी विषय पास होना जरूरी।

📌 चयन कैसे होगा?

अंतिम मेरिट में स्क्रीनिंग टेस्ट, अतिरिक्त सेवा अवधि और पिछले पांच वर्षों की ACR को शामिल किया जाएगा।

✅ लिखित परीक्षा का वेटेज : 50%

✅ 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

✅ गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती

✅ न्यूनतम 30% अंक जरूरी।

📌 अतिरिक्त सेवा का मिलेगा लाभ

8 वर्ष की अनिवार्य सेवा के बाद प्रत्येक अतिरिक्त वर्ष के लिए 0.54 अंक दिए जाएंगे, जिससे लंबे समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

📌 आवेदन की अंतिम तिथि

🗓️ ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 30 जून 2026।

🗓️ विभागीय माध्यम से दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि : 30 जुलाई 2026 (PPSC, पटियाला)।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए यह प्रशासनिक सेवा में प्रवेश का एक बड़ा और सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *