Breaking: पुलिस अफसर की दिनदहाड़े हत्या, ड्यूटी पर जाते ASI को गोलियों से भूना… पढ़ें और देखें
#Amritsar #Majitha #PunjabPolice #ASIJogaSingh #PunjabCrime #BreakingNews #CrimeNews #PunjabNews #PoliceOfficer #AmritsarNews #LawAndOrder #PunjabUpdate
Punjab Hotmail, अमृतसर/चंडीगढ़। अमृतसर के मजीठा इलाके में रविवार सुबह उस समय दहशत फैल गई जब पंजाब पुलिस के एएसआई जोगा सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि एएसआई जोगा सिंह रोजाना की तरह सुबह करीब 9 बजे घर से ड्यूटी के लिए निकले थे।
इसी दौरान बाइक पर सवार दो हमलावरों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल एएसआई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसएसपी सुहैल मीर सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस ने घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है और हत्या के पीछे की वजहों की हर एंगल से जांच की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है।
