सनातन सेवा समिति जालंधर के जिला अध्यक्ष बने डॉ. बीडी शर्मा, विजय शर्मा और दीपक बाली ने सौंपी जिम्मेदारी
#SanatanSevaSamiti #DrBDSharma #Jalandhar #PunjabNews #VijaySharma #DeepakBali #AAPPunjab #SanatanDharma #SocialWork #BreakingNews #JalandharNews #PunjabUpdate #ReligiousNews
Punjab Hotmail, जालंधर । Sanatan Seva Samiti के राष्ट्रीय अध्यक्ष Vijay Sharma और Aam Aadmi Party के प्रदेश महासचिव Deepak Bali ने डॉ. बीडी शर्मा को Jalandhar जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि सनातन सेवा समिति हमेशा सनातन धर्म और समाज सेवा के कार्यों के लिए समर्पित रही है। उन्होंने डॉ. बीडी शर्मा की समाज सेवा और समर्पण भावना को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी।
इस मौके पर दीपक बाली ने भी डॉ. बीडी शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सभी को बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए, ताकि समाज हित के कार्य और मजबूत हो सकें।
वहीं डॉ. बीडी शर्मा ने संगठन नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और समिति के माध्यम से समाज व सनातन धर्म की सेवा करेंगे।
दोआबा जोन इंचार्ज पविंदर बहल ने भी डॉ. बीडी शर्मा को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जालंधर में संगठन और मजबूत होगा।
