पंजाब में इस दिन जनरल हॉलीडे घोषित, नगर निगम और नगर परिषद चुनावों के चलते बड़ा फैसला!
#Punjab #PunjabElection #GeneralHoliday #PunjabGovernment #MunicipalElection #PunjabNews #Chandigarh #BreakingNews #PunjabUpdate
Punjab Hotmail, चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब सरकार ने Municipal Corporation, Municipal Councils और Nagar Panchayats General Elections-2026 को ध्यान में रखते हुए 26 मई 2026 (मंगलवार) को पूरे राज्य में जनरल हॉलीडे घोषित किया है।

यह छुट्टी पंजाब राज्य के साथ-साथ चंडीगढ़ स्थित सभी सरकारी दफ्तरों, बोर्डों, कॉरपोरेशनों और शैक्षणिक संस्थानों में भी लागू रहेगी।
सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यह अवकाश Negotiable Instrument Act-1881 के तहत घोषित किया गया है। पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।
