जालंधर नॉर्थ में AAP की बड़ी सेंध! पार्षद पुत्र अंशुमन कालिया ‘आप’ में शामिल, कांग्रेस को झटका!
Punjab Hotmail, जालंधर। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जालंधर नॉर्थ की सियासत में हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के गढ़ में बड़ी राजनीतिक सेंध लगाते हुए पार्षद पुत्र और यूथ कांग्रेस नेता अंशुमन कालिया को पार्टी में शामिल कर लिया है।

अंशुमन कालिया को विधायक बावा हैनरी के नजदीकी नेताओं में माना जाता है। उन्हें AAP में शामिल करवाने में जालंधर के मेयर विनीत धीर की अहम भूमिका रही।
वहीं, AAP पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने अंशुमन कालिया का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें AAP की सदस्यता दिलाई।नॉर्थ हलके में कांग्रेस के मजबूत आधार के बीच अंशुमन कालिया का AAP में जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
वहीं, इस सियासी बदलाव से आम आदमी पार्टी को नॉर्थ हलके में संगठनात्मक तौर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है।
2027 से पहले बढ़ी सियासी हलचल
अंशुमन कालिया के AAP में शामिल होने के बाद जालंधर नॉर्थ में राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अब देखना होगा कि आने वाले समय में यह सियासी बदलाव 2027 के चुनावी मुकाबले पर कितना असर डालता है।
