Apple का बड़ा धमाका! 18 Pro और iPhone Duo फोल्डेबल लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत और सबकुछ!
इंडिया में इस दिन से शुरू हो जाएगी बुकिंग और इस महीने से हाथ में आएगा फोन… AI से जुड़ी विशेष तकनीकी भी शामिल!
पासपोर्ट जैसा दिखेगा फोल्ड होने पर फोन, 7.6 इंच स्क्रीन और A20 Pro चिप से लैस
Punjab Hotmail Bureau, नई दिल्ली। Apple ने अपने ‘Surprise and Shine’ इवेंट में कई नए प्रोडक्ट्स पेश किए। सबसे ज्यादा चर्चा कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone ‘iPhone Duo’ की रही।
किताब की तरह खुलने वाला यह फोन फोल्ड होने पर पासपोर्ट जैसा नजर आता है। इसमें बाहर 5.4 इंच और फोन खोलने पर 7.6 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है।

A20 Pro चिप और 48MP के दो कैमरेiPhone Duo में A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जो 2nm प्रोसेस पर आधारित छह-कोर CPU और 32-कोर NPU के साथ आता है।
फोन के रियर पैनल पर दो 48MP कैमरे दिए गए हैं। खास बात यह है कि इसमें पहली बार किसी iPhone में Apple Pencil सपोर्ट भी दिया गया है। फोन 256GB स्टोरेज से शुरू होकर 2TB तक के विकल्प में उपलब्ध होगा।
प्रीमियम डिजाइन के लिए टाइटेनियम फ्रेम और सिरेमिक-सील्ड ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। फोन को IP68 रेटिंग मिली है और इसे स्टार व्हाइट तथा नाइट स्काई रंगों में पेश किया गया है।
इसमें फिजिकल SIM की जगह केवल eSIM का विकल्प मिलेगा।
₹2.99 लाख से शुरू होगी कीमत
भारत में iPhone Duo की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 रखी गई है। इसकी प्री-बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी, जबकि बिक्री 18 अक्टूबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है।
वहीं, iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 बताई गई है। Pro मॉडल्स में बेहतर बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ नया कैमरा सिस्टम दिया गया है।
Apple ने कैमरे में नया अपर्चर मोड और AI से बनी तस्वीरों की पहचान में मदद करने वाले डिजिटल सिग्नेचर की सुविधा भी पेश की है।
