AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeDelhiEducationGovernmentIndiaJalandharPunjab PoliceSAD NewsUP Policeअपराध समाचारजालंधरदेश-विदेशपंजाबराजनीति समाचारराज्य समाचार

लखनऊ अग्निकांड पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन: 15 विद्यार्थियों की गई जान, 4 अफसर सस्पेंड! 4 गिरफ्तार, 7 दिन में रिपोर्ट देगी SIT

Spread the love

Punjab Hotmail, लखनऊ ब्यूरो। अलीगंज अग्निकांड में हुई दर्दनाक जनहानि के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

देर रात हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है।

साथ ही प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित SIT में संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार को शामिल किया गया है।

जांच टीम को सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

इस मामले में अलीगंज थाने में छह लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बिल्डिंग मालिक वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, पेट शॉप संचालक रामकृष्ण उपाध्याय, एनिमेशन सेंटर संचालक तूशॉक कृष्णा जायसवाल और किरायेदार सुरेश कुमार शाहू को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, नामजद आरोपी धीरेंद्र शुक्ला और सुरेंद्र शुक्ला की तलाश जारी है। वहीं, निलंबित किए गए अधिकारियों में बिजली विभाग के एक्सईएन गौरव कुमार, फायर विभाग के कमलेंद्र कुमार सिंह, एलडीए के एई अनिल कुमार और जेई प्रमोद पांडे शामिल हैं।

सरकार ने साफ कर दिया है कि हादसे के जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *