जालंधर पुलिस की बड़ी कामयाबी: होम्योपैथिक क्लीनिक पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
#JalandharPolice #PunjabPolice #CrimeNews #Jalandhar #BreakingNews #PunjabNews #CrimeUpdate #LawAndOrder #PoliceAction #JalandharCrime
Punjab Hotmail, जालंधर । जालंधर पुलिस ने सलेमपुर रोड स्थित आर्यन होम्योपैथिक क्लीनिक पर फायरिंग मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, IPS के दिशा-निर्देशों और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में थाना डिवीजन नंबर-1 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।

जानकारी के अनुसार, 20 जून 2026 को क्लीनिक पर फायरिंग की गई थी। घटना का खुलासा 22 जून को तब हुआ जब क्लीनिक का शटर खोला गया और अंदर शीशे पर गोली लगने के निशान मिले। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द ही आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरपाल सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी अशोक विहार कॉलोनी, जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ करेगी।
जालंधर पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
