अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, 330 सदस्यों ने सर्वसम्मति से लगाई मुहर
पंकज गुप्ता राष्ट्रीय सचिव चुने गए, एनडी गुप्ता कोषाध्यक्ष पद पर बरकरार; 23 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित
Punjab Hotmail Bureau, नई दिल्ली/पंजाब। आम आदमी पार्टी (AAP) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज शाम वर्चुअल माध्यम से आयोजित हुई। बैठक में अरविंद केजरीवाल को सर्वसम्मति से एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया।

बैठक में राष्ट्रीय परिषद के कुल 330 सदस्यों ने हिस्सा लिया।बैठक के दौरान पार्टी के अन्य प्रमुख पदों पर भी चुनाव हुआ। पंकज गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव चुना गया, जबकि एनडी गुप्ता कोषाध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। इसके साथ ही पार्टी की नई 23 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
केजरीवाल के दोबारा राष्ट्रीय संयोजक चुने जाने के बाद पार्टी संगठन में उनके नेतृत्व की भूमिका एक बार फिर स्पष्ट हो गई है।
