AAP में शामिल हुए‘रुस्तम-ए-हिंद’ जस्सा पट्टी, CM भगवंत मान ने किया स्वागत… पढ़ें और देखें
#JassaPatti #BhagwantMann #AamAadmiParty #PunjabPolitics #WrestlingStar #RustamEHind #AAPPunjab #PoliticalNews #PunjabNews #BreakingNews
पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़/जालंधर। कुश्ती जगत में ‘जस्सा पट्टी’ के नाम से प्रसिद्ध रुस्तम-ए-हिंद जसकवार सिंह पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व में पार्टी जॉइन करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर सीएम मान ने कहा कि जस्सा पट्टी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन किया है और उम्मीद जताई कि वे अब समाज और देश की सेवा में भी उतनी ही निष्ठा से योगदान देंगे।

उनके शामिल होने को पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
