AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeFeaturedIndiaSAD NewsUP Policeअपराध समाचारउत्तर प्रदेशदेश-विदेशपंजाबराज्य समाचारलुधियाना

लुधियाना के लोगों के साथ फिर हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा आजमगढ़ जा रही लग्जरी बस पलटी, 30 से अधिक यात्री घायल, हालत नाजुक

Spread the love

#PurvanchalExpressway #RoadAccident #BreakingNews #BusAccident #UttarPradesh #Sultanpur #Azamgarh #Ludhiana #AccidentNews #Emergency #IndiaNews #TrafficAccident

पंजाब हॉटमेल, उत्तर प्रदेश/लुधियाना। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धनपतगंज थाना क्षेत्र में चतुरी का पुरवा के पास किलोमीटर 108 पर लुधियाना से आजमगढ़ जा रही एक तेज रफ्तार लग्जरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें करीब 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, जबकि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान तेज किया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *