जालंधर नॉर्थ में AAP का चुनावी अभियान तेज: श्वेता धीर ने संभाली कमान, वार्ड 84 से डोर-टू-डोर शुरुआत!
Punjab Hotmail Bureau, जालंधर। जालंधर नॉर्थ हलके में आम आदमी पार्टी की चुनावी मुहिम को तेज करते हुए हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर के बाद उनकी पत्नी एवं पूर्व पार्षद श्वेता धीर ने भी चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है।

उन्होंने वार्ड नंबर 84 की जनता कॉलोनी से डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान महिलाओं, युवाओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और मेयर वनीत धीर के समर्थन का भरोसा जताया।
घर-घर पहुंचीं श्वेता धीर, सुनीं लोगों की समस्याएं
श्वेता धीर ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और स्थानीय समस्याओं पर सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने जालंधर समेत पंजाब में विकास और बुनियादी सुविधाओं के लिए काम किया है।

उन्होंने दावा किया कि जनता के सहयोग से जालंधर नॉर्थ में पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी।
उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर अभियान से महिला कार्यकर्ताओं और पार्टी समर्थकों में उत्साह बढ़ा है और आने वाले दिनों में हलके के हर वार्ड और परिवार तक पहुंचकर AAP की नीतियों एवं सरकार के कामों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

‘पंजाब में फिर बनेगी AAP सरकार’: श्वेता धीर
श्वेता धीर ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार दोबारा बनेगी। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के लोगों से किए वादों को पूरा करने के लिए लगातार काम किया है और आगे भी जनहित के कार्य जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मेयर वनीत धीर को जालंधर नॉर्थ की जिम्मेदारी सौंपी है और वह मेहनत, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ लोगों के बीच काम कर रहे हैं।
श्वेता धीर ने विश्वास जताया कि जनता के समर्थन से वनीत धीर जालंधर नॉर्थ की सीट AAP की झोली में डालेंगे।
देस राज जस्सल बोले—कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में

इस मौके पर इलाका पार्षद देस राज जस्सल ने कहा कि जालंधर नॉर्थ से मेयर वनीत धीर को मैदान में उतारना AAP का सोच-समझकर लिया गया फैसला है।
उन्होंने दावा किया कि हलके के लोग वनीत धीर के साथ खड़े हैं और पार्टी कार्यकर्ता उनकी जीत के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
देस राज जस्सल ने कहा कि जनता कॉलोनी सहित पूरे नॉर्थ हलके में पार्टी के समर्थन में उत्साह बढ़ रहा है और डोर-टू-डोर अभियान के दौरान लोग समर्थन का भरोसा दे रहे हैं।

ये कार्यकर्ता रहे मौजूदइस अवसर पर पूर्व पार्षद श्वेता धीर, इलाका पार्षद देस राज जस्सल, मनदीप कौर, आरती, रजनी, देबी, सुम्मी, जसविंदर कौर, सविता, पिंकी, गुड्डो, बलवीर कौर, पवना कुमारी, कुलवंत कौर, सुरिंदर कौर, समीर चंदी,

दीपक चंदी, अरविंद चंदी, शांति, कुलविंदर कौर, हरजिंदर सिंह और पवन कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और इलाके के लोग मौजूद रहे।
