वेनेजुएला में भूकंप का कहर: हजारों लोगों के मौत की खबर, राजधानी काराकास में दहशत; कई इमारतें क्षतिग्रस्त, सुनामी अलर्ट जारी
#VenezuelaEarthquake #Caracas #BreakingNews #EarthquakeAlert #WorldNews #TsunamiAlert
Punjab Hotmail, वर्ल्ड डेस्क। वेनेजुएला में आए शक्तिशाली भूकंप के झटकों से कई क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई। राजधानी काराकास समेत कई शहरों में इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई हैं, जबकि प्रशासन ने एहतियात के तौर पर राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है।

गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो ने बताया कि कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए और कुछ इलाकों में इमारतों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, क्षेत्र में 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप दर्ज किए गए। भूकंप के बाद लोगों को घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों में रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि आफ्टरशॉक्स की आशंका बनी हुई है।
भूकंप के चलते कई इलाकों में दहशत का माहौल है। वहीं, अमेरिकी प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने प्यूर्टो रिको और वर्जिन द्वीप समूह के लिए सुनामी अलर्ट जारी किया है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी हैं।
