Breaking NewsChandigarhCityFeaturedIndiaJalandharSAD Newsजालंधरपंजाबराजनीति समाचारराज्य समाचार

जालंधर में शोक की लहर: मेयर वनीत धीर की माता आशा धीर का निधन, आज शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर। शहर के मेयर वनीत धीर की पूजनीय माता श्रीमती आशा धीर, धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री विनोद धीर, का 24 जून 2026 को निधन हो गया। उनके देहांत की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही मेयर वनीत धीर के पिता स्वर्गीय विनोद धीर का भी निधन हुआ था। ऐसे में परिवार पर लगातार दूसरा बड़ा दुख टूट पड़ा है।

आशा धीर के निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, श्रीमती आशा धीर का अंतिम संस्कार आज, 25 जून 2026 को शाम 5:00 बजे श्मशान घाट, हरनामदासपुरा, जालंधर में किया जाएगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *