AdministrationBreaking NewsChandigarhCityFeaturedGovernmentIndiaJalandharMunicipal corporationMunicipal corporation JalandharSAD Newsजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर के मेयर वनीत धीर पर टूटा दुखों का पहाड़: माता आशा धीर का निधन, शहर में शोक की लहर

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर। जालंधर के मेयर वनीत धीर की माता श्रीमती आशा धीर का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।

हाल ही में मेयर वनीत धीर के पिता का भी निधन हुआ था, ऐसे में माता जी के देहांत से परिवार पर दुखों का एक और बड़ा पहाड़ टूट पड़ा है।

आशा धीर के निधन की सूचना मिलते ही सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

शहर की कई प्रमुख हस्तियों ने मेयर वनीत धीर और उनके परिजनों को इस कठिन समय में हौसला बनाए रखने की अपील करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

परिवार की ओर से अंतिम संस्कार एवं श्रद्धांजलि सभा संबंधी जानकारी जल्द साझा की जाएगी। जालंधर शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी आशा धीर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *