हिमाचल में दर्दनाक हादसा: चंबा की गहरी खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर, 6 पर्यटकों की मौत, पढ़ें और देखें
पंजाब हॉटमेल, हिमाचल/चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भटियात क्षेत्र के ककीरा में गुजरात से आए पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। मामले की पुष्टि चंबा के एसपी विजय सकलानी ने की है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, सभी मृतक गुजरात के पर्यटक बताए जा रहे हैं, जो हिमाचल घूमने आए थे।
इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
