पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार, ED रेड के दौरान हुई बड़ी कार्रवाई, पूछताछ के लिए ले गए!
#SanjeevArora #EDRaid #PunjabPolitics #BreakingNews #PunjabNews #EDAction #Chandigarh #AAP #PoliticalNews #TrendingNews #Ludhiana #LatestUpdate
पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब Sanjeev Arora को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। सुबह से ही चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित उनके आवास पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही थी।

बताया जा रहा है कि करीब 20 गाड़ियों में अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक रेड के दौरान लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने मंत्री अरोड़ा को हिरासत में लेकर अरेस्ट कर लिया। अब उनसे आगे पूछताछ की जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले एक महीने में यह दूसरी बार है जब ईडी ने संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की है। इससे पहले लुधियाना में भी दबिश दी गई थी।
