AdministrationAgricultureAmericaAmritsarBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityDelhiFeaturedFoodGovernmentIndiaJalandharअंबालाअमृतसरचंडीगढ़जालंधरतरनतारनदिल्लीपंजाबपटियालाफतेहगढ़ साहिबफरीदकोटबठिंडाराज्य समाचारलुधियानाहरयाणा

शंभू बॉर्डर सील: दिल्ली कूच से पहले हरियाणा पुलिस अलर्ट, किसानों का काफिला फतेहगढ़ साहिब से रवाना होकर शंभू पहुंचा!

Spread the love

Punjab Hotmail, पटियाला/शंभू बॉर्डर। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों के दिल्ली स्थित किसान घाट पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है।

हरियाणा पुलिस ने सुबह करीब 5:30 बजे दोनों मार्गों पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी। हालांकि सड़क बंद करने की तैयारियां रात से ही चल रही थीं, लेकिन वार्ता को लेकर कोई सहमति नहीं बनने के बाद पुलिस ने बॉर्डर पर कड़ी नाकेबंदी कर दी।

उधर, पंजाब के किसान संगठनों के आह्वान पर फतेहगढ़ साहिब से किसानों के बड़े काफिले दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे पहले हरियाणा में कई किसान नेताओं को हिरासत में लिए जाने की भी खबरें सामने आईं।

किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है, जिससे पंजाब और हरियाणा को जोड़ने वाला यह प्रमुख मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *