AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeJalandharPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में महिलाओं से कथित छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी: पिता-पुत्र पर हमला, CCTV वायरल; पुलिस ने 6 पर दर्ज किया केस, 2 गिरफ्तार!

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर। जालंधर के ओल्ड जवाहर नगर इलाके में कथित छेड़छाड़ के विरोध के बाद हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। आरोप है कि पार्क में सैर कर रही महिलाओं के साथ कुछ युवकों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की कोशिश की।

जब स्थानीय निवासी अमित जुल्का और उनके बेटे ने इसका विरोध किया तो आरोपी वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद करीब एक दर्जन युवकों के साथ लौटे और पिता-पुत्र पर कथित रूप से लाठी-डंडों व हथियारों से हमला कर दिया। पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।

हमले में घायल अमित जुल्का और उनके बेटे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला करने वाले युवक वारदात के बाद खुद ही थाना न्यू बारादरी शिकायत दर्ज कराने पहुंच गए।

इसी दौरान दूसरी ओर से भी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने कथित आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही लोगों से जांच में सहयोग करने और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अप्रमाणित जानकारी या अफवाहें साझा न करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *