AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeEducationIndiaJalandharPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबफगवाड़ाराज्य समाचारशहीद भगत सिंह नगर

फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, LPU के 2 छात्रों समेत 3 की मौत; एक छात्र लापता

Spread the love

Punjab Hotmail Bureau, नवांशहर/जालंधर। बंगा के पास गांव मजारी में सोमवार सुबह करीब 5 बजे एक भीषण बस हादसा हो गया। मनाली से पर्यटकों और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के छात्रों को लेकर अमृतसर जा रही निजी बस फ्लाईओवर से उतरते समय बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी।

हादसे में LPU के 2 छात्रों और बस कंडक्टर की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि एक छात्र के लापता होने की बात कही जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण बस पर नियंत्रण नहीं रहा और तेज रफ्तार बस फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं तथा बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल मृतकों और घायलों की पूरी पहचान तथा हादसे में कुल कितने लोग प्रभावित हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *