AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeJalandharPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबफरीदकोटराज्य समाचार

प्रेम संबंध का खौफनाक अंत: युवक को घर बुलाकर बांधा, कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट

Spread the love

Punjab Hotmail, फरीदकोट। पंजाब के फरीदकोट जिले के गांव पिपली में प्रेम संबंध का मामला खूनी वारदात में बदल गया। धारा सिंह कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय अर्शदीप सिंह की कथित तौर पर घर बुलाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

आरोप है कि पहले युवक के हाथ-पैर और मुंह बांधा गया, फिर उस पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के पिता हरनेक सिंह, जो पंजाब पुलिस की कमांडो बटालियन में तैनात हैं, ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था।

परिवार के अनुसार, गांव पिपली निवासी विवाहित महिला हरप्रीत कौर उस पर संबंध बनाए रखने का दबाव बना रही थी। इस विवाद को सुलझाने के लिए परिवार पंचायत बुलाने की तैयारी कर रहा था।

रविवार शाम अर्शदीप के अचानक लापता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शक के आधार पर जब वे हरप्रीत कौर के घर पहुंचे तो वहां से अर्शदीप का शव बरामद हुआ।

परिजनों ने हरप्रीत कौर, उसके पति सिमरजीत सिंह, पिता चमकौर सिंह उर्फ कौर सिंह और भाई सतनाम सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है।

थाना सदर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *