AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimePunjab Policeअपराध समाचारपंजाबपटियालाराज्य समाचार

पातड़ां में महिला की गोलियां मारकर हत्या, बेसबॉल बैट से भी किया हमला; ऑटो चालक घायल!

Spread the love

Punjab Hotmail, पटियाला। पातड़ां के पुराने बस स्टैंड के पास बुधवार रात एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने पहले महिला पर बेसबॉल बैट से हमला किया और इसके बाद गोलियां मार दीं। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर लौटते समय घात लगाकर हमलामृतका की पहचान पातड़ां की सुंदर बस्ती निवासी दिलप्रीत कौर, पत्नी गुरजंट सिंह उर्फ बंटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिलप्रीत कौर बस से उतरकर पैदल घर की ओर जा रही थीं।

इसी दौरान पहले से घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।वारदात के दौरान पास में मौजूद ऑटो चालक लखवीर सिंह भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही थाना पातड़ां के प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की।

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास की दुकानों व सड़कों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

रंजिश समेत कई एंगल पर जांच

थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पारिवारिक रंजिश समेत अन्य संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *