AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeJalandharPunjab GovernmentPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में नशीले कैप्सूल की बिक्री का वीडियो वायरल, पेट्रोल पंप के QR स्कैनर से पेमेंट का आरोप; पुलिस ने 2 दबोचे

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। 120 फुटी रोड और बाबू जगजीवन राम चौक के आसपास नशीले कैप्सूल (प्रेगाबालिन) की कथित बिक्री का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।

वायरल वीडियो में कुछ युवक पेट्रोल पंप के QR स्कैनर के जरिए ऑनलाइन भुगतान करते और कथित तौर पर कमीशन काटकर नकद रकम लेते दिखाई दे रहे हैं। मामले ने इलाके में नशे के कारोबार और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

QR पेमेंट के बाद कैश देने का आरोप

वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि नशीले पदार्थ खरीदने वाले युवकों से ऑनलाइन भुगतान करवाया जाता है और बदले में करीब ₹20-25 कमीशन काटकर कैश दिया जाता है।

हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियों और आरोपों की पूरी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस ने दर्ज किए 2 केस, दो आरोपी गिरफ्तार

मामले में ACP West अतिश भाटिया PPS के अनुसार, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-5 और थाना बस्ती बावा खेल में दो मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि मामले से जुड़े 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस चौकी और नशा छुड़ाव केंद्र के पास गतिविधि का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस इलाके में कथित नशे की बिक्री का आरोप लगा है, उसके आसपास पुलिस चौकी और नशा छुड़ाव केंद्र भी मौजूद हैं। नशा छुड़ाव केंद्र के आसपास कथित तौर पर खाली सिरिंजें और दवाइयों के अवशेष मिलने की बात भी सामने आई है।

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और सामने आए तथ्यों के आधार पर जांच जारी है तथा नशे से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *