AdministrationBJP PunjabBreaking NewsChandigarhCityDelhiElectionsIndiaJalandharMohaliPoliticsअमृतसरगुरदासपुरचंडीगढ़जालंधरतरनतारननई दिल्लीपंजाबपटियालापठानकोटफतेहगढ़ साहिबफरीदकोटफिरोजपुरबटालाबठिंडामोगाराजनीति समाचारराज्य समाचाररोपड़लुधियानाशहीद भगत सिंह नगरसंगरूरसाहिबजादा अजीत सिंह नगरहरयाणाहोशियारपुर

पंजाब BJP की कमान अब सतीश पूनिया के हाथ, 2027 से पहले बड़ी जिम्मेदारी; नये प्रभारी के सामने बड़ी चुनौतियां!

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़/लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब संगठन को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राजस्थान से राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम के ऐलान के साथ यह नियुक्ति सामने आई है। पंजाब भाजपा प्रभारी का पद पूर्व में विजय रूपाणी के निधन के बाद खाली हुआ था। अब पार्टी ने पूनिया को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

पंजाब भाजपा के संगठनात्मक फैसलों और प्रदेश अध्यक्ष की टीम के गठन में भी उनकी भूमिका पहले से महत्वपूर्ण रही है।

हरियाणा में सफलता के बाद पंजाब की जिम्मेदारी

डॉ. सतीश पूनिया हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी रह चुके हैं। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनने में उनकी संगठनात्मक भूमिका को अहम माना गया। अब पार्टी ने पंजाब में भी उनके अनुभव का इस्तेमाल करने का फैसला किया है।

2027 से पहले पूनिया के सामने बड़ी चुनौतियां!

117 विधानसभा सीटों पर संगठन मजबूत करना, ग्रामीण और सिख वोट बैंक में पकड़ बढ़ाना, अकाली दल के बिना चुनावी रणनीति तैयार करना और पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी को संभालना उनके सामने प्रमुख चुनौतियां रहेंगी।

इसके अलावा भाजपा को AAP और कांग्रेस के बीच मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित करना होगा। नशा, कानून-व्यवस्था, युवाओं का विदेश पलायन, किसान और कृषि संकट जैसे पंजाब के स्थानीय मुद्दों पर पार्टी की अलग पहचान बनाना भी पूनिया के लिए अहम जिम्मेदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *