AdministrationAmritsarBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityFeaturedGovernmentJalandharMohaliPunjab GovernmentReligiousअमृतसरजालंधरपंजाबपटियालाबठिंडाराज्य समाचारलुधियानासाहिबजादा अजीत सिंह नगर

पंजाब बंद के समर्थन में SGPC का ऐलान, 21 अगस्त को सभी संस्थान रहेंगे बंद! पढ़ें

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, अमृतसर/चंडीगढ़। बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा 21 अगस्त को बुलाए गए पंजाब बंद को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने समर्थन देने का ऐलान किया है।

SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि सिख समुदाय की भावनाओं को समझते हुए सरकार को बंदी सिंहों की रिहाई के मुद्दे पर गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।

बंद के चलते SGPC की अंतरिम कमेटी की पहले से निर्धारित बैठक की तारीख भी बदल दी गई है। अब यह बैठक 22 अगस्त को सुबह 11 बजे SGPC मुख्य कार्यालय, अमृतसर में होगी।

21 अगस्त को SGPC संस्थान रहेंगे बंद

धामी ने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई सिख समुदाय की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांग है। SGPC इस मुद्दे को लेकर पहले भी सरकारों के समक्ष आवाज उठाती रही है और आगे भी प्रयास जारी रखेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे पर संघर्ष करने वालों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को SGPC के मुख्य कार्यालय समेत सभी संबंधित संस्थान और कार्यालय बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *