Breaking NewsChandigarhCityFeaturedIndiaJalandharPoliticsPositive NewsPunjab GovernmentPunjab HotmailPunjab PoliceReligiousजालंधरदेश-विदेशधर्म-कर्मपंजाबराज्य समाचार

जिमखाना क्लब विवाद फिर गरमाया: आज सिख जत्थेबंदियों की अहम बैठक, पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप!

Spread the love

पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, जालंधर: जिमखाना क्लब में धार्मिक शब्द पर महिला सदस्यों के कथित तौर पर नाचने का विवाद एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। सिख जत्थेबंदियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक गायक और क्लब से जुड़े जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी मुद्दे को लेकर आज 7 अक्टूबर को सिख जत्थेबंदियों की अहम बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

आवाज़-ए-कौम के मुख्य सलाहकार हरजिंदर सिंह जिंदा ने कहा कि यदि पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई तो जिमखाना क्लब के ओहदेदारों और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ रोष मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को GTB नगर गुरुद्वारा साहिब में हुई बैठक के बाद 21 सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी, जिसका उद्देश्य मामले में कार्रवाई करवाना था।

“क्लब के ओहदेदार भी जिम्मेदार” — हरजिंदर सिंह जिंदा

हरजिंदर सिंह जिंदा ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में शामिल लोगों के साथ-साथ क्लब के आनरेरी सेक्रेटरी अमित कुकरेजा की भी जिम्मेदारी बनती थी कि धार्मिक मर्यादा का पालन सुनिश्चित किया जाता। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर की मांग की है। हालांकि, ये आरोप जत्थेबंदी की ओर से लगाए गए हैं और मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।

पुलिस बोली—मामले की गंभीरता से जांच जारी

वहीं, DCP मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि फिलहाल मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच जारी है और जल्द ही इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *