जालंधर में पुलिस का बड़ा एक्शन: Padrino Restaurant समेत कई ठिकानों पर देर रात रेड, 3 लोग राउंडअप, अवैध सामग्री बरामद!
#Jalandhar #UrbanEstate #PadrinoRestaurant #PoliceRaid #PunjabPolice #BreakingNews #CrimeNews #JalandharNews #PunjabNews #DailyTV #PoliceAction #Raid #ExclusiveNews
Punjab Hotmail, जालंधर। शहर के अर्बन स्टेट इलाके में देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Padrino Restaurant सहित कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस की टीम ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर यह विशेष अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 3 लोगों को राउंडअप किया और उनके कब्जे से अवैध सामग्री बरामद की।

सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, जबकि बरामद सामान की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एडीसीपी राकेश यादव और एसीपी आतिश भाटिया ने कहा कि शहर के कई इलाकों में रेड की गई है। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद कार्रवाई की गई है।
