जालंधर में नीट पेपर रद्द होने पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप!
#Jalandhar #NITTExam #PaperLeak #YouthCongress #DharmendraPradhan #CongressProtest #StudentProtest #BreakingNews #PunjabNews #ExamCancelled #PaperLeakScam #EducationNews #BJP #LatestNews #HindiNews #YouthVoice
Punjab Hotmail, जालंधर। Jalandhar में NITT पेपर रद्द होने के मुद्दे ने अब राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। देशभर में परीक्षा रद्द होने को लेकर छात्रों में रोष बढ़ता जा रहा है, वहीं जालंधर में जिला यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

जिला कांग्रेस यूथ प्रधान लक्की संधू की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाओं ने देश के लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है।
“मेहनत छात्रों की, फायदा पेपर माफियाओं का”
यूथ कांग्रेस प्रधान लक्की संधू ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कई बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन सरकार अब तक इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रही है।
उन्होंने कहा कि छात्र दिन-रात मेहनत करके परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर माफिया उनकी मेहनत पर पानी फेर देते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की लापरवाही के कारण युवाओं का सिस्टम से भरोसा उठता जा रहा है। लक्की संधू ने कहा कि हर बार जांच और सख्त कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन असल दोषियों तक कार्रवाई पहुंचती दिखाई नहीं देती।
“CBI भी सरकार के अधीन, निष्पक्ष जांच पर सवाल”
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जांच एजेंसियों पर भी लोगों का भरोसा कमजोर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि CBI केंद्र सरकार के अधीन काम करती है, इसलिए पेपर लीक जैसे मामलों में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की उम्मीद कम दिखाई देती है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के मामलों में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और प्रभावित विद्यार्थियों को न्याय दिया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
युवाओं में बढ़ रहा आक्रोश
NITT पेपर रद्द होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में भी भारी नाराजगी देखी जा रही है। युवाओं का कहना है कि बार-बार परीक्षाएं रद्द होने से उनका समय, मेहनत और पैसा बर्बाद हो रहा है।
जालंधर में हुए इस प्रदर्शन ने एक बार फिर देश में भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
