AdministrationBreaking NewsChandigarhCityElectionsFeaturedJalandharPoliticsPositive Newsजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव 23 अगस्त को: 8 सदस्यीय एडहॉक कमेटी गठित, अचीवर्स ग्रुप ने उतारे उम्मीदवार… पढ़ें और देखें

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर। जिमखाना क्लब चुनाव-2026 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव 23 अगस्त को होंगे। चुनाव से पहले क्लब की पुरानी कमेटी भंग कर 8 सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन किया गया है, जो चुनाव संपन्न होने तक क्लब के प्रशासनिक कार्यों का संचालन करेगी।

क्लब की वार्षिक बैठक के दौरान जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी (JDA) के सहायक मुख्य प्रबंधक तेजदीप सिंह सैनी को सचिव नियुक्त किया गया था।

एडहॉक कमेटी में इन सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

नई कमेटी में तेजदीप सिंह सैनी, एसडीएम शाहकोट आदित्य गुप्ता, अमरजीत सिंह राणा, कनव नंदा, प्रवीण गुप्ता, समीर गोल्डी मरवाहा, सुभाष शर्मा और जसप्रीत सिंह को सदस्य बनाया गया है। कमेटी के गठन की घोषणा क्लब के प्रधान एवं डिविजनल कमिश्नर राम सिंह ने की।

23 अगस्त को मतदान, चुनाव अधिकारी संभालेंगी जिम्मेदारी

क्लब चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चुनाव अधिकारी के रूप में एसडीएम शुभि आंगरा की नियुक्ति की गई है, जिनकी निगरानी में 23 अगस्त को मतदान कराया जाएगा।

अचीवर्स ग्रुप ने घोषित किए उम्मीदवार

चुनावी मैदान में अचीवर्स ग्रुप ने चार प्रमुख पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अमित कुकरेजा को सचिव, धीरज सेठ को जूनियर उपाध्यक्ष, सौरभ खुल्लर को कोषाध्यक्ष और हरप्रीत सिंह गोल्डी को संयुक्त सचिव पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं, प्रोग्रेसिव ग्रुप ने अभी तक अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *