AdministrationAmritsarBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityCrimeDelhiFeaturedIndiaInternationalPakistanPunjab Policeअपराध समाचारअमृतसरजालंधरदेश-विदेशपंजाबराज्य समाचार

अमृतसर में ISI समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 4 नाबालिगों समेत 9 गिरफ्तार; यह थी प्लानिंग!

Spread the love

Punjab Hotmail, अमृतसर/चंडीगढ़। कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित रूप से जुड़े दो सीमा पार आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 4 नाबालिगों समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से 3 अवैध पिस्तौल, 4 पेट्रोल बम और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी विदेश में बैठे कथित ISI हैंडलर्स के निर्देश पर काम कर रहे थे।

पुलिस का कहना है कि मॉड्यूल का मकसद स्थानीय युवाओं को अपने नेटवर्क में शामिल कर आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करना था। आरोपी सुरक्षा प्रतिष्ठानों और अन्य संवेदनशील स्थानों की रेकी भी कर रहे थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने रेलवे ट्रैक के आसपास सर्विलांस कैमरे लगाए थे। इन कैमरों की फुटेज कथित तौर पर विदेश में बैठे हैंडलर्स को भेजी जा रही थी।

मामले में मोहकमपुरा, एयरपोर्ट और सी-डिविजन थानों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, डिजिटल उपकरणों, मोबाइल फोन और विदेशी संपर्कों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि कथित नेटवर्क को विदेश से फंडिंग किस माध्यम से मिल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *