कनाडा में पंजाबी युवक पर बड़ा एक्शन: फिरौती, फायरिंग और आगजनी के 12 मामलों में गुरसेवक सिंह गिरफ्तार, इस दिन कोर्ट सुनाएगा सजा!
#CanadaNews #PunjabiYouth #ExtortionCase #AbbotsfordPolice #GursewakSingh #CrimeNews #PunjabNews #CanadaPunjabi #BreakingNews #GangCrime #FireIncident #ExtortionGang #JalandharNews #CanadianCrime #PunjabYouth
Punjab Hotmail, जालंधर/कनाडा। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में व्यापारियों को डराकर फिरौती मांगने वाले गिरोह के खिलाफ एबॉट्सफोर्ड पुलिस डिपार्टमेंट की एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाबी मूल के 22 वर्षीय गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पर गोलीबारी, आगजनी और धमकी जैसे 12 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोर्ट अब 22 मई को उसे सजा सुनाएगा। पुलिस के अनुसार गुरसेवक सिंह को जनता की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तस्वीर भी सार्वजनिक की है, ताकि उससे जुड़े अन्य पीड़ितों और गवाहों तक पहुंचा जा सके।बिजनेस पर फायरिंग के बाद पुलिस ने घेरा।
17 दिसंबर की रात एबॉट्सफोर्ड के किंग रोड स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोलियां चलने की पुष्टि की, हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
फायरिंग के बाद पुलिस ने संदिग्ध वाहन की पहचान कर पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया। कुछ देर बाद हाईवे-1 पर व्हाटकम रोड के पास पुलिस डॉग सर्विस और गैंग क्राइम यूनिट ने कार को चारों तरफ से घेर लिया।
खुद को घिरा देख गुरसेवक सिंह ने बिना विरोध के पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस प्रशासन ने साफ कहा है कि समुदाय में डर और हिंसा फैलाने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जाएगा।
