AdministrationBreaking NewsChandigarhCityEducationFeaturedGovernmentHealthIndiaJalandharPositive Newsजालंधरपंजाबराज्य समाचार

22 अगस्त को चंडीगढ़ में न्यूरोथेरेपी का दो दिवसीय शैक्षणिक कार्यक्रम, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को किया आमंत्रित

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़/जालंधर: लाजपत राय मेहरा न्यूरोथेरेपी रिसर्च ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एलएमएनटीआरटीआई) की ओर से 22–23 अगस्त 2026 को चंडीगढ़ में दो दिवसीय एजुकेशनल वर्कशॉप एवं प्रोफेशनल मीटिंग का आयोजन किया जाएगा।

माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को दो दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला एवं प्रोफेशनल मीटिंग का निमंत्रण सौंपते हुए एलएमएनटीआरटीआई के पदाधिकारी।

इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक Gulab Chand Kataria 22 अगस्त को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

राजभवन में अजय गांधी नेशनल प्रेसिडेंट ऑल इंडिया न्यूरो थेरेपिस्ट संगठन तथा डॉ. राम गोपाल परिहार, नेशनल प्रेसिडेंट, लाजपत राय मेहरा न्यूरो थैरेपी रिसर्च ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एलएमएनटीआरटीआई) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव पुष्पक श्रीवास्तव तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुमित महाजन सहित प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस आयोजन में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश से न्यूरोथेरेपी विशेषज्ञ, शिक्षाविद, शोधकर्ता एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि भाग लेंगे।

पूज्य लाजपत राय मेहरा जी की 94वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, अनुसंधान, कौशल विकास और जनस्वास्थ्य में न्यूरोथेरेपी की भूमिका को और मजबूत करना है।

राज्यपाल की स्वीकृति और प्रस्तावित उपस्थिति से कार्यक्रम को नई गरिमा मिलने के साथ युवा शोधकर्ताओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *