Raksha Bandhan 2026: आज राखी का त्योहार, भद्रा का साया नहीं; जानिए सुबह से शाम तक के शुभ मुहूर्त… सुबह का मुहूर्त निकला; अब इस समय बांधें राखी!
Punjab Hotmail, नई दिल्ली। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) आज, 28 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है। श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं।

इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है, इसलिए दिनभर शुभ समय में राखी बांधी जा सकती है।
सुबह से शाम तक राखी बांधने के शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार राखी बांधने का पहला शुभ समय सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा। इसके बाद भी दिन में कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं।
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:04 बजे से 12:53 बजे तक
- – शुभ चौघड़िया: दोपहर 12:28 बजे से 2:03 बजे तक
- – अपराह्न मुहूर्त: दोपहर 1:44 बजे से शाम 4:16 बजे तक
- – चर चौघड़िया: शाम 5:13 बजे से 6:48 बजे तक
- इनमें से सुविधानुसार शुभ समय में भाई की कलाई पर राखी बांधी जा सकती है।
क्या होता है भद्रा काल और क्यों रखा जाता है ध्यान?धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भद्रा काल में शुभ कार्य करने से बचा जाता है। रक्षाबंधन पर भी भद्रा के दौरान राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता। हालांकि, इस वर्ष 28 अगस्त को भद्रा का साया नहीं होने के कारण राखी बांधने के लिए पूरे दिन शुभ समय उपलब्ध है।
देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग नाम से मनाया जाता है पर्व
श्रावण पूर्णिमा का यह पर्व देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न परंपराओं के साथ मनाया जाता है। उत्तर भारत में इसे रक्षाबंधन, दक्षिण भारत में नारियली पूर्णिमा, मध्य भारत में कजरी पूनम और गुजरात में पवित्रोपना के रूप में मनाने की परंपरा है।
