पंजाबी सिंगर की हत्या से सनसनी: गनपॉइंट पर किडनैप के बाद नहर में मिला शव, शादी से किया था इंकार!
#BreakingNews #PunjabNews #Ludhiana #InderKaur #PunjabiSinger #MurderCase #Kidnapping #PunjabPolice #CrimeNews #Canada #SingerMurder #JusticeForInderKaur #TrendingNews #PunjabUpdate #LudhianaNews
Punjab Hotmail, Ludhiana। पंजाब की मशहूर पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। छह दिन पहले गनपॉइंट पर अगवा की गई सिंगर का शव नीलो नहर से बरामद हुआ है।

परिवार ने शव की पहचान कर ली है, जिसके बाद इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। फिलहाल शव को समराला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।
बाजार जाने निकली थीं इंदर कौर, फिर नहीं लौटी घर
मृतका के भाई जोतइंदर सिंह के अनुसार, 13 मई की रात करीब 8:30 बजे इंदर कौर अपनी फोर्ड फिगो कार में ग्रोसरी लेने घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं।
परिवार ने तलाश शुरू की तो पता चला कि उनकी जान-पहचान मोगा के गांव भलूर निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा के साथ थी। परिवार का आरोप है कि सुखविंदर सिंह इंदर कौर पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन सिंगर ने शादी से इनकार कर दिया था।

इसी रंजिश में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन्हें गनपॉइंट पर अगवा किया और बाद में उनकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया।
हत्या के बाद आरोपी कनाडा फरार होने का आरोप
जोतइंदर सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह हत्या के बाद कनाडा भाग गया है। परिवार का कहना है कि आरोपी खास तौर पर कनाडा से पंजाब आया था और वारदात को अंजाम देने के बाद वापस फरार हो गया।
मामले को लेकर परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं।बताया जा रहा है कि 15 मई को ही पुलिस ने जोतइंदर सिंह की शिकायत पर सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा और उसके साथी करमजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन परिवार का आरोप है कि समय रहते कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई।
पुलिस जांच में जुटी, इलाके में दहशत का माहौल
Balbir Singh ने बताया कि नीलो नहर से महिला का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिवार को बुलाकर शव की पहचान करवाई गई, जिसके बाद पुष्टि हुई कि शव पंजाबी सिंगर इंदर कौर का है।
पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।इस घटना के बाद पंजाब के म्यूजिक इंडस्ट्री और स्थानीय लोगों में भारी रोष और दहशत का माहौल बना हुआ है।
