AdministrationAmritsarBarnalaBatalaBreaking NewsChandigarhCityElectionsFeaturedGovernmentJalandharMohaliPoliticsPunjab GovernmentPunjab HotmailSangrurअमृतसरजालंधरतरनतारनदेश-विदेशपंजाबपटियालाबठिंडाराजनीति समाचारराज्य समाचाररोपड़लुधियानाशहीद भगत सिंह नगरसाहिबजादा अजीत सिंह नगरहोशियारपुर

Punjab Politics: 20 सितंबर से पंजाब में AAP का डोर-टू-डोर अभियान, 2.68 लाख बूथ कमेटी सदस्य घर-घर पहुंचेंगे!

Spread the love

मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान; धुरी से अभियान की शुरुआत करेंगे CM भगवंत मान, 19 सितंबर को लुधियाना में जारी होगा चुनावी पैंफलेट

Punjab Hotmail Bureau,चंडीगढ़/जालंधर। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 20 सितंबर से राज्यव्यापी डोर-टू-डोर अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। AAP पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया के मुताबिक, पार्टी के करीब 2.68 लाख बूथ कमेटी सदस्य घर-घर जाकर भगवंत मान सरकार के करीब साढ़े चार साल के कार्यकाल के कामों और योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे।

सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद धुरी में घर-घर जाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। अभियान के साथ पार्टी के सदस्यता अभियान की भी शुरुआत होगी।

AAP के अनुसार, बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय कर सीधे लोगों से संवाद करने पर जोर रहेगा। इससे पहले 19 सितंबर को लुधियाना में मुख्यमंत्री भगवंत मान चुनावी अभियान का पैंफलेट जारी करेंगे।

इसके जरिए पार्टी अपने आगामी जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा और संदेश लोगों के सामने रखेगी। यह अभियान 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले AAP की संगठनात्मक और जनसंपर्क गतिविधियों का हिस्सा है।

पार्टी नेताओं के मुताबिक, कार्यकर्ता महिलाओं, युवाओं, किसानों, व्यापारियों और अन्य वर्गों तक सरकार के कामों की जानकारी पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *