AdministrationBreaking NewsChandigarhCityFeaturedGovernmentJalandharPunjab GovernmentPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचारलुधियाना

Punjab में इस दिन फिर होगा ‘ब्लैकआउट ड्रिल’: सायरन बजते ही 15 मिनट अंधेरा, जनरेटर-टॉर्च पर भी रोक… क्या है वजह; पढ़ें

Spread the love

#Punjab #BlackoutDrill #MockDrill #Ludhiana #EmergencyPreparedness #NDRF #CivilDefense #BreakingNews

पंजाब हॉटमेल, लुधियाना/चंडीगढ़। Punjab में 24 अप्रैल को युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए राज्यव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों पर होने वाली इस एक्सरसाइज के तहत रात 8 बजे से 8:15 बजे तक 15 मिनट का ब्लैकआउट रहेगा।

सायरन बजते ही चिन्हित इलाकों में सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद करनी होंगी, जबकि जनरेटर और टॉर्च जलाने पर भी रोक रहेगी।

ड्रिल की शुरुआत लगभग 2 मिनट तक बजने वाले एयर रेड सायरन से होगी। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर द्वारा तय क्षेत्रों में सिम्युलेटेड ब्लैकआउट किया जाएगा।

अभ्यास समाप्त होने पर “ऑल क्लियर” सिग्नल के रूप में लगातार 2 मिनट हाई-पिच सायरन बजेगा। सरकार ने लोगों से अपील की है कि यह केवल अभ्यास है, घबराने की जरूरत नहीं।

Ludhiana में Punjab Agricultural University और अगर नगर डिवीजन के इलाकों को ड्रिल के लिए चुना गया है। असिस्टेंट कमिश्नर पायल गोयल के अनुसार यह सिर्फ बिजली बंद करने की कवायद नहीं, बल्कि रियल-टाइम इमरजेंसी रिस्पॉन्स का अभ्यास है।

ड्रिल में National Disaster Response Force, फायर ब्रिगेड, नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सिविल डिफेंस और NCC की टीमें संयुक्त रूप से हिस्सा लेंगी।

इस दौरान सर्च एंड रेस्क्यू, फर्स्ट एड, मेडिकल सहायता, ट्रैफिक व भीड़ नियंत्रण जैसी गतिविधियों की रिहर्सल भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *