पंजाब में 5 दिन भारी पावर कट: 21 से 26 अप्रैल तक रोज़ 8–10 घंटे बिजली बाधित, PSPCL का पब्लिक नोटिस जारी
#PunjabPowerCut #PSPCL #ElectricityCrisis #Jalandhar #Ludhiana #Amritsar #Patiala #Bathinda #Mohali #MaintenanceWork #BreakingNews
पंजाब हॉटमेल, ब्यूरो (जालंधर/चंडीगढ़)। Punjab State Power Corporation Limited (PSPCL) ने 21 से 26 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश जिलों में रोज़ाना 8 से 10 घंटे तक बिजली कटौती की चेतावनी जारी की है। लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, बठिंडा, पटियाला और मोहाली समेत कई शहर प्रभावित रहेंगे।

डिमांड-प्रोडक्शन गैप बना वजहPSPCL के अनुसार, पंजाब में मौजूदा बिजली मांग करीब 6,000 MW है, जबकि राज्य का उत्पादन लगभग 3,300 MW है।
कमी पूरी करने के लिए सेंट्रल पूल से करीब 2,700 MW बिजली खरीदी जा रही है। विभाग का कहना है कि मेंटेनेंस कार्यों के चलते अस्थायी कट लगाए जा रहे हैं, ताकि आगे सप्लाई सुचारू हो सके।
जालंधर: किस दिन, कहाँ और कितने घंटे कट
21 अप्रैल (सुबह 10–दोपहर 2 बजे): गुरदयाल कॉलोनी, संसारपुर, सलेमपुर पिंड, बेगमपुर, सेंट्रल टाउन, कृष्णा नगर, प्रेम नगर, गोबिंदगढ़, लाडोवाली रोड, GM एन्क्लेव, सराभा नगर, ग्रीन पार्क, ग्लेनमोर ग्रीन, गिल कॉलोनी, खांबड़ा अड्डा, दशमेश एवेन्यू, मिट्ठापुर, बस्ती दानिशमंदा, हनुमान मंदिर, टांडा रोड, प्रभात नगर।
22 अप्रैल (सुबह 10–दोपहर 3 बजे): ग्रोवर कॉलोनी, एकता विहार, 120 फीट रोड, रोज पार्क, ढोंगरी, सिकंदरपुर, लेसरीवाल, जगरावा, महमदपुर, माधर, मुरादपुर, जमील नगर, उपकार नगर, लंबा पिंड, खांबड़ां, एल्डिको ग्रीन, सतनाम अस्पताल, धर्मपुरा, आलू फार्म, बसंत विहार, मान मेडिसिटी, जालंधर एन्क्लेव, कृष्णा कॉलोनी, RCF कॉलोनी, मॉडल टाउन, गोले मार्केट, लाडोवाली रोड।
23 अप्रैल (सुबह 11–दोपहर 2 बजे): दीपनगर, महंगा सिंह कॉलोनी, गुरु तेग बहादुर क्षेत्र, PAP क्वार्टर्स, अमन गार्डन, कमल पार्क, न्यू गोविंद नगर, गिल कॉलोनी, प्रकाश एन्क्लेव, आर्मी एन्क्लेव, सिल्वर रेजिडेंसी, रेड रोज कॉलोनी, दादर मोहल्ला, 23 मोहल्ला, टावर एन्क्लेव फेज-3, मलको गेट, धर्मपुरा, एल्डिको ग्रीन, खुरला किंगरां, रामेश्वर कॉलोनी, गुरु रविदास मार्केट, आबादपुरा, नारी निकेतन, खालसा स्कूल मार्केट, जंडू सिंगा मार्केट।
24 अप्रैल (सुबह 10–दोपहर 3 बजे): सोफी पिंड, JP नगर, हरबंस नगर, न्यू हरबंस नगर, बस्ती मिट्ठू रोड, चोपड़ा कॉलोनी, गुरुनानक नगर, लसूड़ी मोहल्ला, अंबेडकर नगर, बादशाहपुर, सुदामा विहार, रॉकी कॉलोनी, रेजिडेंसी विहार, मकसूदपुर।
25 अप्रैल (सुबह 10–दोपहर 2 बजे): सैनिक विहार, अजीत नगर, बल्लां, रावपुर, रसूलपुर, काहनपुर, लाबंड़ां, भगवानपुर लाबंड़ां, ताजपुर, गाजी गुल्ला, संत नगर, दीनदयाल उपाध्याय नगर।
26 अप्रैल (सुबह 10–दोपहर 2 बजे)आबादपुरा, न्यू मॉडल टाउन, जंडू सिंघा मार्केट, गेट बाजार, थापरां मोहल्ला, करार खां मोहल्ला, ट्रीटमेंट प्लांट, निविया स्पोर्ट्स, लेदर कॉम्प्लेक्स।
अन्य शहरों में कटौती (संक्षेप)
21 अप्रैल: मोहाली (10–3), लुधियाना (10–5), अमृतसर (10–2), पटियाला (1–5), बठिंडा (9–2)।
22 अप्रैल: मोहाली, लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा—विभिन्न इलाकों में 4 से 8 घंटे तक कट।
23 अप्रैल: ज़ीरकपुर (9:30–5:30), लुधियाना (10–2), पटियाला (10–6), बठिंडा (10–3)।
24–26 अप्रैल: लुधियाना, अमृतसर, पटियाला, बठिंडा, मोहाली और ज़ीरकपुर के चुनिंदा इलाकों में 4 से 8 घंटे तक कटौती निर्धारित।
PSPCL की अपील
PSPCL ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अपने जरूरी काम पहले निपटा लें और बिजली की बचत करें।
