LPU मामले में CM भगवंत मान सख्त, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश; DGP जांच के लिए पहुंचे!
Punjab Hotmail Bureau, जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री ने पंजाब के DGP गौरव यादव को खुद ग्राउंड पर जाकर स्थिति का जायजा लेने और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
