AdministrationBreaking NewsBusinessCentral GovernmentChandigarhCityDelhiFeaturedGovernmentIndiaPositive Newsपंजाबराज्य समाचार

बड़ी खबर: 28 सितंबर से होने वाली 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक में बनी सहमति! पढ़ें और देखें

Spread the love

Punjab Hotmail Bureau, नई दिल्ली: बैंक कर्मचारियों की ओर से 28 सितंबर 2026 से प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई है। रविवार देर रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

UFBU की ओर से 27 सितंबर को जारी सर्कुलर के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे हुई बैठक में बचे हुए शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर उच्चस्तरीय समिति गठित करने पर सहमति बनी।

यह समिति उपलब्ध विकल्पों पर विचार करने के साथ संबंधित पक्षों से चर्चा कर समाधान तलाशने का प्रयास करेगी। फिलहाल हड़ताल टलने से बैंक ग्राहकों को राहत मिलने की उम्मीद है। आगे की जानकारी समिति की चर्चा और आधिकारिक फैसलों के आधार पर सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *