AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCourtFeaturedGovernmentJalandharPunjab Governmentजालंधरपंजाबराज्य समाचार

LADC पॉलिसी के खिलाफ जिला बार एसोसिएशन का आंदोलन तेज, प्रधान समेत कई वकील भूख हड़ताल पर बैठे!

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर। LADC (लीगल एड डिफेंस काउंसिल) पॉलिसी के विरोध में जिला बार एसोसिएशन जालंधर का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अब तक ‘नो वर्क डे’ के जरिए अपना विरोध दर्ज करा रहे अधिवक्ताओं ने मंगलवार को संघर्ष को और व्यापक रूप देते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान आदित्य जैन, सचिव रोहित गंभीर सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता जिला न्यायालय परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

वकीलों का कहना है कि LADC पॉलिसी से अधिवक्ताओं के हित प्रभावित हो रहे हैं और जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

बार एसोसिएशन ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से जल्द समाधान निकालने की मांग करते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था और अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

जिला न्यायालय परिसर में जारी इस आंदोलन को लेकर वकीलों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *