रसोई पर महंगाई की मार! घरेलू LPG सिलिंडर इतने रुपये महंगा, 3 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें ने रेट?
#LPGPriceHike #GasCylinderPrice #DomesticLPG #Inflation #PriceRise #KitchenBudget #BreakingNews #IndiaNews #EconomicNews #LPGUpdate #CostOfLiving #LatestUpdate #HouseholdExpenses #FuelPrices
Punjab Hotmail, नई दिल्ली: आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलिंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 7 जून से लागू हो गई हैं।

इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलिंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है।
गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 7 मार्च को प्रति सिलिंडर 60 रुपये की वृद्धि की गई थी।
सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
बताया जा रहा है कि मार्च में हुई बढ़ोतरी के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों को घरेलू LPG की बिक्री पर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। ताजा संशोधन से पहले कंपनियों को हर सिलिंडर पर करीब 703 रुपये का घाटा हो रहा था।
इसी बढ़ती लागत के चलते कीमतों में फिर इजाफा किया गया है।इस नए फैसले का सीधा असर आम लोगों की रसोई और मासिक बजट पर पड़ने वाला है।
